Advertisement

सपा में टकराव से दूसरे दलों में जगह तलाश रहे पार्टी के कई चेहरे

समाजवादी पार्टी में मची अंदरुनी कलह से पार्टी के कई नेता दूसरे दलों में जाने का मूड बनाने लगे हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अशोक प्रधान के बाद कई और नाम जुड़ने की संभावना बताई जा रही है।
सपा में टकराव से दूसरे दलों में जगह तलाश रहे पार्टी के कई चेहरे

अशोक प्रधान पहले भाजपा में ही थे लेकिन साल 2014 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। समाजवादी पार्टी में मचे बवाल के बाद पार्टी के कई और नेता भारतीय जनता पार्टी या बहुजन समाज पार्टी में जगह तलाश रहे है। भाजपा ने अभी चुनाव को लेकर पत्‍ते नहीं खोले है। बताया जा रहा है कि पार्टी अभ्‍ाी समाजवादी पार्टी का अंदरुनी गुणा भाग देख रही है। अगर कुछ बड़े नेता भाजपा में आते हैं तो उसके बाद ही टिकट पर फैसला होगा। बताया जा रहा है कि सपा के कई विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।

भाजपा उम्‍मीदवारों का चयन मकर संक्रांति के बाद  करेगी। पार्टी को उम्‍मीद है कि इस बीच कई और नेता जुड़ सकते हैं। इससे पहले रालोद के एक विधायक भाजपा से जुड़ चुके हैं। कुछ और नामों को लेकर बात चल रही है। संभव है कि एक दो दिन में बड़े फैसले हो जाएं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad