Advertisement

मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्वांचल को मिली प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय कैबिनेट में पूर्वांचल को प्राथमिकता मिली है। इस बार के विस्तार में पूर्वांचल के दो जिलों का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को जहां राज्यमंत्री बनाया गया है वहीं अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल भी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुई है।
मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्वांचल को मिली प्राथमिकता

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल को भारतीय जनता पार्टी ने विशेष प्राथमिकता दी है। पूर्वांचल के चार जिलो गाजीपुर, बनारस, मिर्जापुर और चंदौली का प्रतिनिधित्व बढ़ने से मतदाताओं पर खासा प्रभाव पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से सांसद हैं तो रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं। वहीं चंदौली और मिर्जापुर का प्रतिनिधित्व होने से विधानसभा चुनाव के नतीजों पर खासा असर पड़ेगा। कलराज मिश्र भी केंद्रीय कैबिनेट में पूर्वांचल का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। मूल रूप से गाजीपुर के निवासी मिश्र देवरिया से सांसद हैं।

वैसे तो केंद्रीय कैबिनेट में दलित चेहरे के रूप में शाहजहांपुर से सांसद कृष्‍णा राज को भी शामिल किया गया है। जैसा की पहले कयास लगाया जा रहा था कि केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर प्रदेश को विशेष महत्व दिया जाएगा लेकिन अटकलों पर विराम लगाते हुए जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad