Advertisement

नवीन पटनायक फेसबुक पर आए

ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक फेसबुक पर आ गए हैं और उन्होंने नवीन ओडिशा नाम से एक आधिकारिक पेज शुरू किया है।
नवीन पटनायक फेसबुक पर आए

वह कल फेसबुक पर आए और अपने प्रथम अपडेट में जय जगन्नाथ और पुरी की सालाना रथ यात्रा की तस्वीर पोस्ट की। पेज पर अब तक 40,500 से अधिक लाइक हैं। पटनायक पिछले साल सितंबर में ट्विटर पर आए थे।

 

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विग्यप्ति में बताया गया है कि पटनायक का फेसबुक पेज लोगों से प्रतिक्रिया को और सेवाओं तथा शासन के बेहतर निष्पादन को बढ़ावा देगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad