Advertisement

गोवा में ई-वीजा सूची में 31 नए देश

गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 31 नए देशों को ई-पर्यटन वीजा जारी करेगा। इन राष्ट्रों को हाल ही में इस सुविधा के लिए केंद्र ने सूची में शामिल किया है। इस कदम से मानसून के मौसम में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
गोवा में ई-वीजा सूची में 31 नए देश

देश में ही नहीं विदेशों में भी गोआ के समुद्री तटों के प्रति वहां के बाशिंदों की दीवानगी कम नहीं होती। हर साल मॉनसून के मौसम में हजारों की संख्या में विदेश से पर्यटक गोआ घूमने आते हैं। ठंडी समुद्री हवाएं और रेतीला किनारा सभी पर्यटकों का दिल लुभाता है। इन विदेशी पर्यटकों की संख्या में ईजाफे के लिए गोवा के पर्यटन विभाग ने वीजा की नई नीति लागू की है। इसके तहत 31 ऐसे देशों की सूची जारी की गई है जिसमें इन देशों से आए यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही ई वीजा की सुविधा दी जाएगी।

 

राज्य के पर्यटन विभाग ने बताया कि मौजूदा नीति के तहत यह सुविधा 45 देशों को मुहैया कराई जाती है तथा 31 और देशों को इसमें शामिल करने के बाद यह सुविधा अब करीब 75 देशों के नागरिकों को उपलब्ध होगी। वहीं केंद्र की अगले साल तक 150 देशों को यह सुविधा देने की योजना है।

 

ई टीवीएस की नई वीजा नीति के तहत अर्जंटीना, आर्मोनिया, अरूबा, बेल्जियम, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाटेमाला, हंगरी, आयरलैंड, जमैका, माल्टा, मलेशिया, मंगोलिया, मोजाम्बिक, नीदरलैंड, पनामा, पेरू, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लावेनिया, स्पेन, सेंट लूसिया, सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस, सूरीनाम, स्वीडन, तंजानिया, ईस्ट तिमोर, तुर्क्स एंड कैकोस द्वीप समूह, ब्रिटेन, उरूग्वे और वेनेजुएला के सैलानी अब सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। पर्यटन मंत्रालय मॉनसून के दौरान अच्छी संख्या में विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद कर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad