Advertisement

राजस्व गांव की मांग को लेकर प्रदर्शन

उत्तराखंड में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने बड़ा प्रदर्शन किया। बिंदुखत्ता नैनीताल जिले का एक गांव है। इसकी आबादी पच्चीस हजार से ज्यादा है।
राजस्व गांव की मांग को लेकर प्रदर्शन

इलाके के लोग 1970 के दशक से ही बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग करते रहे हैं। यह गांव वन भूमि पर बसा हुआ है। जनता के लगातार आंदोलन करने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसे राजस्व गांव बनाने की वकालत की थी। लेकिन अब राज्य की क्रांग्रेस सरकार ने इसे नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी की है। गांव के लोग नगर पालिका बनाने के पक्ष में नहीं है। वह राजस्व बनाने की अपनी पुरानी मांग पर अड़े हुए हैं।

उत्तराखंड के जन-आंदोलनों के इतिहास में इस गांव की अहम भूमिका रही है। राजस्व गांव की मांग को लेकर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यहां लंबे अरसे से सक्रिय रही है। इस बार भी माले यहां नेतृत्वकारी भूमिका में है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad