Advertisement

वीडियो: चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर भारी भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन

भूस्खलन में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं हैं। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मलबे की वजह से हाइवे पर यातायात भी ठप्प हो गया है।
वीडियो: चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर भारी भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे पर शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ, जिसके चलते रास्ता बंद हो गया है। ये भूस्खलन शिमला के पास संजौली-धल्ली टनल के पास हुआ।

इस भूस्खलन के मलबे के नीचे कई गाड़ियों के दबने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन की ये घटना हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस भीषण भूस्खलन का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भूस्खलन के बाद धूल का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक इस भूस्खलन में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं हैं। मलबे की वजह से हाइवे पर यातायात भी ठप्प हो गया है। रोड के दोनों तरफ गाड़ियां की लंबी कतारें लग गईं है।

शिमला के जीएसपी सिटी ने कहा, "जो लोग नीचे घरों में फंस गए थे उन्हें बचा लिया गया है, भूस्खलन के मलबे के नीचे अभी भी 2-3 खाली कारें मौजूद हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।"

गौरतलब है कि कमजोर पहाड़ियों पर निर्माण कार्य और पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की वजह से चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे भूस्खलन की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हो गया है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad