Advertisement

गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

गुजरात रण की लड़ाई अब अपने चरम पर आ चुकी है। सारे नेता और पार्टियां एड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं। इसी...
गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

गुजरात रण की लड़ाई अब अपने चरम पर आ चुकी है। सारे नेता और पार्टियां एड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चार दिन चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज बताया कि अखिलेश आगामी चार से सात दिसम्बर तक गुजरात में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उनकी पहली चुनावी सभा 4 दिसम्बर को जामनगर में होगी।

उन्होंने बताया कि अखिलेश भाजपा की साम्प्रदायिक और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को बल देने के लिए गुजरात की जनता का आह्वान करेंगे। वह भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि भाजपा किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और विकास विरोधी है। उसने उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सपा सरकार की सभी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुजरात में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। योगी अपना काम-काज छोड़कर जनता को गुमराह करने गुजरात पहुंच गए हैं।

अखिलेश ने कहा है कि गुजरात की जनता को इस बात से भी सतर्क रहना होगा कि भाजपा सपा पर तो परिवार वाद का झूठा आरोप लगाती है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के स्वागत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पलक पांवड़े बिछाते दिखाई देते हैं। यह विरोधाभास की अजीब स्थिति है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad