Advertisement

अब 20 मिनट में पहुंचिए चंडीगढ़ से शिमला, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

पर्यटन सीजन के चलते शिमला-चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने...
अब 20 मिनट में पहुंचिए चंडीगढ़ से शिमला, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

पर्यटन सीजन के चलते शिमला-चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को झंडी दिखाकर पहली उड़ान को रवाना किया। यह सेवा सप्ताह में 2 दिन शुक्रवार एवं सोमवार को चलेगी। इस सेवा के शुरू होने से सैलानी 20 मिनट में ही शिमला से चंडीगढ़ का सफर तय कर लेंगे। शिमला से जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डे तक यात्रियों को ले जाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम की बस उपलब्ध होगी। इसका अलग से 200 रुपए प्रति सीट किराया देना होगा।

पहले दिन 18 यात्री शिमला से चंडीगढ़ इस हेली टैक्सी में गए। इसका किराया 3,000 रुपए तय किया गया है। शिमला में चल रहे पर्यटन सीजन के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।

जानकारी के मुताबिक, शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डे से ये हेली सेवा चलेगी। एक ही दिन में शिमला-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-शिमला के बीच उड़ान भरी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहले चरण में शुरू की जाने वाली इस हैली टैक्सी के लिए उनका हेलीकॉप्टर प्रयोग किया जाएगा। यदि यह सफल रहा तो इस सेवा को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा से पर्यटकों को शिमला आने-जाने का एक और विकल्प मिलेगा। 

सीएम ने दावा किया कि संभवत: हिमाचल पहला ऐसा राज्य होगा जहां से मुख्यमंत्री की सेवाओं के लिए अनुबंधित विमान को हेली टैक्सी के तौर पर आम यात्रियों और पर्यटकों को सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार प्रदेश के पर्यटन कारोबार को गति देने के लिए प्रभावी तरीके से काम कर रही है ये सेवा भी उसी का हिस्सा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad