Advertisement

राजद प्रमुख लालू को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर डकैती

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले में सजा सुनाने वाले सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट के जज...
राजद प्रमुख लालू को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर डकैती

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले में सजा सुनाने वाले सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट के जज शिवपाल सिंह के घर को डकैतों ने निशाना बनाया है। यह डकैती उनके उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के पैतृक गांव गांव शेखपुर खुर्दमें हुई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

समाचार एजेंसी एनएनआइ के अनुसार यह घटना बुधवार की रात की है। शिवपाल सिंह के भाई सुरेंद्र के अनुसार उन्हें डकैती की जानकारी सुबह में हुई। उन्होंने कहा कि डकैत उनके घर से 60 हजार रुपये और डेढ़-दो लाख रुपये के गहने ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के कई अधिकारी जज शिवपाल सिंह के घर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

आशंका है कि डकैत घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे हों क्योंकि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई पाई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के काफी लोग जज के घर पर पहुंच गए। जज शिवपाल सिंह पोस्टिंग अभी सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में रांची में है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad