Advertisement

राजस्थान पहुंचे राहुल ने कहा- मुआवजे को लेकर नहीं मिली कोई 'सकारात्मक प्रतिक्रिया'

असम के बाद शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया औऱ इस आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
राजस्थान पहुंचे राहुल ने कहा- मुआवजे को लेकर नहीं मिली कोई 'सकारात्मक प्रतिक्रिया'

राहुल ने जालोर जिले के देवदा गांव में हालात का जायजा लेते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री बांटते हुए, लोगों की परेशानी सुनी। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान राहुल ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। राहुल के साथ राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।  

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे बाड़मेर के उतरलाई एयरबेस पर पहुंचे और फिर वे  हेलिकॉप्टर से सांचौर हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे देवड़ा, देवाई, आमली और हाड़ेचा गांव के बाढ़ प्रभावितों से मिले।

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, यहां स्थिति बहुत खराब है और कांग्रेस पार्टी जहां तक हो सकेगा इन लोगों (बाढ़ पीड़ितों) की मदद करेने का प्रयास करेगी। राजस्थान के बाद राहुल गांधी सांचौर से गुजरात के लिए रवाना हो गए। इतनी ही नहीं, इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाके में मुझें पुनर्वास की व्यवस्था नहीं दिखी, सरकार भी इसमें दोषी है। उन्होंने कहा कि मुआवजे को लेकर पूछे जाने पर लोगों की ओर से सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं मिला।

 

 

बता दें कि राजस्थान के जालोर में 12,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं पाली, सिरोही में भी बाढ़ से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। राहत-बचाव के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने कई इंतजाम किए हैं।

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष ने गुरुवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर संसद में बाढ़ का मुद्दा उठाने की बात कही थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad