Advertisement

पीएम मोदी की असम के सीएम से बातचीत, कोरोना, बाढ़ और गैस कुएं में लगी आग की समीक्षा की

एक तरफ जहां देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं असम में बाढ़ का संकट गहराता जा...
पीएम मोदी की असम के सीएम से बातचीत, कोरोना, बाढ़ और गैस कुएं में लगी आग की समीक्षा की

एक तरफ जहां देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं असम में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से प्रभावित असम को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। राज्य सरकार के मुताबिक बाढ़ से अब तक 81 लोगों की जानें जा चुकी है। 

रविवार को हुई बातचीत में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बाढ़ की स्थिति पर पीएम ने चर्चा की। पीएम मोदी ने कोविड-19 की स्थिति और बागजान गैस कुएं में लगी आग को लेकर समीक्षा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा है कि सीएम सोनोवाल ने पीएम मोदी को राज्य के सामने आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए राज्य द्वारा अब तक किए गए सभी उपायों की जानकारी दी। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या राज्य भर में 107 हो गई है, जिनमें से 81 लोगों की मौत बाढ़ की चपेट में आने से हुई, जबकि 26 लोगों की मौत लैंडस्लाइड की वजह से हुई।

असम के 33 जिलों में से 26 जिलों में बाढ़ की वजह से 27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। कई जगहों पर घर, फसल, सड़क और पुल ध्वस्त हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के 22,981 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,503 मामले सिर्फ गुवाहाटी में दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।  

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad