Advertisement

दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की एक टीम भी अस्पताल पहुंच गई है।
दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दरअसल, मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज ही पीलीभीत पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद मेनका गांधी ने गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद मेनका गांधी जैसे ही मस्तिष्क बुखार बचाव विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, सांस लेने में दिक्कत के कारण मेनका गांधी को अस्पताल में पहुंचाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम भी जिला अस्पताल पहुंच चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मेनका गांधी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad