Advertisement

दिखने लगा है आप का असर

आम आदमी पार्टी के सत्ता की बागडोर संभालते ही दिल्ली के स्कूलों से लेकर झुग्गी बस्तियों में नई सरकार का असर दिखने लगा है।
दिखने लगा है आप का असर

आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली  में काबिज होने के बाद परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। सबसे बड़े परिवर्तन दिखाई दे रहा सरकारी स्कूलों में और झुग्गी बस्तियों-अनाधिकृत कॉलोनियों में। इन जगहों पर सरकारी अधिकारियों की आवाजाही तेज हो गई है।

सरकारी स्कूलों में बड़े रद्दोबदल का मास्टर प्लान बन रहा है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रोजाना सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। अभी तक सुबह का उनका पहला काम सरकारी स्कूलों की वस्तुस्थिति जानना होता है। यह काम उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र पड़पड़गंज से शुरू किया है।

दिल्ली सरकार का दूसरा कदम अनाधिकृत कॉलोनियों में पानी के टैंकर पहुंचाने के रूप में सामने आया है। एशिया की सबसे बड़ी अनाधिकृत कॉलोनी संगम विहार के निवासियों के लिए उनकी कॉलोनी में बिना बुक किए सरकारी पानी के टैंकर का पहुंचना ही बहुत बड़ी उप्लब्धि है। यहां रहने वाली लीना ने बताया कि ये वाकई आप की नहीं हमारी जीत है। यहां हमें पानी के टैंकरों के लिए बहुत मारा-मारी करनी पड़ती थी। आप ने वादा तो किया था, लेकिन हमें भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी ये परिवर्तन हो जाएगा।

मयूर विहार में सब्जी बेचने वाले कैलाश ने बताया कि वह भाजपा के समर्थक हैं औ्रर इस बार भी उन्होंने भाजपा को ही वोट दिया क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं था कि आप सच में कुछ करेगी। लेकिन जिस तरह से आप के विधायक, मंत्री सरकारी स्कूलों की दशा बदलने में लग गए हैं, वह बड़ी बात है। कैलाश की तरह बहुत से लोगों के लिए दिल्ली सरकार का अपने वादे में जुट जाना एक बड़ा बदलाव है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad