Advertisement

हरियाणा ने दिल्ली की 'आप' सरकार पर लगाया पानी की कमी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राष्ट्रीय...
हरियाणा ने दिल्ली की 'आप' सरकार पर लगाया पानी की कमी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सैनी ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा, दिल्ली के लोगों की परवाह करता है।

दिल्ली की ‘आप’ सरकार पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सैनी ने कहा, ‘‘आप को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है।’’

इस बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया और हरियाणा सरकार से यमुना में पानी छोड़ने की अपील की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad