Advertisement

दिल्ली पुलिस का कारनामा लिम्का बुक में दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। 2015 के नवंबर महीने में भारत के सबसे बड़े लूट कांड को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस का कारनामा लिम्का बुक में दर्ज

27 नवंबर 2015 को दिल्ली में एक बैंक के एटीएम के लिए नकदी ले जाने वाले वाहन का चालक 22.50 करोड़ रूपये के साथ फरार हो गया था, जिसके बाद दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले की पूरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक समेत लूटी गई सारी नकदी बरामद कर ली थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दस घंटे से भी कम समय में पुलिस ने चालक का पता लगा लिया और 10 हजार 500 रूपये को छोड़कर चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक ने साढ़े दस हजार रूपये भोजन, शराब और कुछ अन्य सामान पर खर्च कर दिए थे।

 

शनिवार की सुबह हुए सम्मान समारोह के बाद दिल्ली पुलिस के आयुक्त बी. एस. बस्सी ने ट्वीटर पर लिखा, भारत के सबसे बड़े लूट कांड को, जिसमे 22.50 करोड़ॉ रुपये की लूट हुई थी, सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad