Advertisement

यशवंत सिन्हा ने MP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- राज्य में किसानों की हालत ठीक नहीं

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अब मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...
यशवंत सिन्हा ने MP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- राज्य में किसानों की हालत ठीक नहीं

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अब मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के दौरे में बुधवार को जबलपुर पहुंचे सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोल दिया है और आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में बन रहे पॉवर प्रोजेक्ट के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

पत्रकारों से जबलपुर में बातचीत के दौरान सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार के भ्‍ाावांतर योजना पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि यह योजना किसानों के शोषण की एक अन्य योजना है।

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में बन रहे पावर प्रोजेक्ट का विरोध राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ कर रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष गाडरवारा इलाके में आरएसएस के बड़े नेता रहे शिवकुमार शर्मा हैं।।

सिन्हा गाडरवारा में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सिन्हा देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी अपनी ही पार्टी की केन्द्र सरकार पर कटाक्ष कर चुके हैं और पिछले महीने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के किसानों की मांगों को लेकर भी अपनी ही पार्टी की महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में सम्मलित हो चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad