Advertisement

बादल ने न दल बदला न दिलः मोदी

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में पहली चुनावी रैली की। उन्होंने कहा ‘कुछ लोग निजी स्वार्थ की वजह से इस चुनाव में पंजाब की आन-बान-शान पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं। उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।‘ इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला लेकिन 'आप' पर कुछ नहीं कहा। मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस एक बीती हुई बात है। आखिरी सांस पर गुजारा करने वाला दल है।‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बंगाल में कम्युनिस्ट पार्टी और यूपी में सपा का हाथ थामा। यह उनके लिए चुनावी उत्सव है, लेकिन बादल साहब ने ना दिल बदला और ना दल।‘
बादल ने न दल बदला न दिलः मोदी

प्रधानमंत्री ने ‘नोटबंदी के बाद तीन महीने में मुझ पर क्या-क्या जुल्म हुए। क्योंकि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रह हूं। लेकिन मोदी है, जुल्म के सामने नहीं झुकता।’ उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। किसी की 70 साल की कमाई खत्म हो गई। हम राजनीति में भी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। मैं राजनीति करने नहीं, देश बदलने का प्रण करके निकला हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस बीती हुई बात और आखिरी सांस पर गुजारा करने वाला दल है। खुद को बचाने के लिए की कोशिश कर रही है।’

 

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि ‘कांग्रेस कमाल की पार्टी है। बंगाल में चुनाव लड़ने गए, कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता कर लिया। कम्युनिस्टों के साथ 50 साल लड़ाई चलती रही थी। उत्तर प्रदेश में महीनों तक उनकी पार्टी रथ लेकर चलती रही। समाजवादी पार्टी को जितना कोस सकते थे, उतना कोसा। जब देखा कि जनता स्वीकार नहीं कर रही तो अपनी मुंडी वहां मार ली। कांग्रेस खुद को बचाने, सत्ता पाने के लिए चुनाव जीतना चाहती है।‘ उन्होंने कहा कि जो नाव डूब रही है, क्या पंजाब के लोग उस नाव में पैर रखेंगे। जब हिंदू-सिख एकता में दरार पड़ गई थी। उसे दूर करने की कोशिश बादल साहब ने की। दल बदलना मानो उनका चुनावी उत्सव होता है। कांग्रेस ने बंगाल में कम्युनिस्ट का हाथ थामा, यूपी में सपा का हाथ थामा। बादल साहब ने ना दिल बदला ना दल।’

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad