Advertisement

अमरनाथ यात्रा: जम्मू कश्मीर से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का नया जत्था

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के लिए शुक्रवार को तीर्थयात्रियों का समूह कडी़ सुरक्षा के साथ पंथा चौक बेस...
अमरनाथ यात्रा: जम्मू कश्मीर से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का नया जत्था

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के लिए शुक्रवार को तीर्थयात्रियों का समूह कडी़ सुरक्षा के साथ पंथा चौक बेस कैंप से रवाना हुआ। यह सभी यात्री बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों की ओर बढ़कर अपनी आस्था के साथ भगवान का आशीर्वाद लेंगे।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा का आयोजन श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा किया जाता है। इसे दो मार्गो में बांटा गया है; एक पहलगाम और दूसरा बालटाल। बालटाल जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में तीर्थ यात्रियों के लिए एक शिविर स्थल का काम करता है।

गौरतलब है कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। 15 जुलाई (सोमवार) को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भट्टा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

वहीं, देसा वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर की पुलिस और सेना इन सभी इलाकों में आतंकवादियों की तलाश कर रही है।

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत इस साल 29 जून को हुई और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। भगवान शंकर के भक्त बड़ी ही श्रद्धा और आस्था के साथ वर्षभर इस यात्रा का इंतजार करते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad