Advertisement

दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 84 फीसदी, राहत की खबर- एक दिन में दर्ज हुए 954 नए कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन अब राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से...
दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 84 फीसदी, राहत की खबर- एक दिन में दर्ज हुए 954 नए कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन अब राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 954 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में ये मामले हर दिन 2,500 से अधिक दर्ज किए गए। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,747 हो गई है। जिसमें से 1,04,918 लोग ठीक अथवा डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य में 84 फीसदी रिकवरी रेट दर्ज किए गए हैं।

देशभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 11 लाख से अधिक हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 11,54,917 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 7,24,702 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 28,099 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते एक दिन में 37,148 नए मामले दर्ज हुए हैं। देश में अभी 4,01,712 एक्टिव केस हैं।

एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। मुंबई में कोरोना के नए मामले 1,035 आए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे कोरोना के 8,240 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना के 4,985 मामले दर्ज हुए हैं। नए मामलों के बाद महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 3,18,695 हो गई है। तमिलनाडु में कुल मामले 1,75,678 हो गए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad