Advertisement

ओपो ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले कर्मचारी को निकाला

चीन की मोबाइल कंपनी ओपो ने कहा कि उसने उस कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है जिसने भारतीय ध्वज का अपमान किया था।
ओपो ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले कर्मचारी को निकाला

यह घटना कथित तौर पर कंपनी के नोएडा संयंत्र में हुई। कर्मचारियों का आरोप था कि एक चीनी कर्मचारी ने भारतीय ध्वज को कचरापात्र में फेंक दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। भारतीय कर्मचारियों ने इस पर हंगामा भी किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा है, हम इस तरह के मामलों को सहन नहीं करते और कर्मचारी को बर्खास्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद जताया है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत व इसकी संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान है।

इससे पहले बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी इस मुद्दे को उचित ढंग से सुलझाएंगे। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad