Advertisement

जन्माष्टमी स्पेशल: इस बार देखिए श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ये फिल्म और सीरियल

देश भर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम मची हुई है। सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया...
जन्माष्टमी स्पेशल: इस बार देखिए श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ये फिल्म और सीरियल

देश भर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम मची हुई है। सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। भक्त श्री कृष्ण के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। कहते हैं श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार है। शायद ही कोई हो जो श्रीकृष्ण की महिमा के बारे में नहीं जानता हो। उनके दिए गए उपदेश मानवता के कर्तव्यों के बारे में एहसास कराते हैं। बॉलीवुड औऱ टीवी सीरियल में भी उनकी बहुत सी अनकही कहानियों के बारे में बताया गया है। आज हम कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ऐसी फिल्मों और सिरियल के बार में बताएंगे जो श्रीकृष्ण की महिमा का मंडन करते हैं।


बॉलीवुड में साल 2012 में 'ओह माई गॉड' फिल्म में आई थी, जिसमें परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला थे। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का रोल किया था, लेकिन इसमें उनका मॉडर्न स्टाइल दिखाया था। इस फिल्म में ईश्वर की अंधभक्ति के बीच का अंतर दिखाया गया था। कॉमेडी और भक्ति के कॉम्बीनेशन के साथ लोगों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।


90 के दशक में दुरदर्शन पर आई 'महाभारत' सभी को याद है, जिसनें पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। उन दिनों लोग बेसब्री से इस धारावाहिक को देखने का इंतजार किया करते थे। उस दौर में सभी के घर पर टीवी नहीं होती थी तो लोग इसे देखने के लिए दूसरे के घरों पर जाते थे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल लगे लॉकडाउन में यह धारावाहिक फिर से टीवी पर चालू किया गया था। जो सभी को बहुत पसंद आया।

स्टार भारत टीवी पर दिखाया जाने लाला सीरियल 'राधा कृष्ण' इन दिनों कॉफी फेसम हो गया है। इस सीरियल में भगवान कृष्ण की बहुत सी लीलाओं के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इसमें कृष्ण भगवान जिंदगी के उद्देश्यों को बताते हुए दिखाई दिए हैं।

'श्री कृष्ण' भगवान का ये धारावाहिक भी दूरदर्शन के पुराने सीरियल में से एक है। यह शो 1993 में शुरू हुआ था। जो बहुत लोकप्रिय हुआ था।

फिल्म, टीवी सीरियल के साथ ही कृष्ण की लीला बच्चों के कार्टून (एनीमेशन मूवी) भी काफी प्रचलित है। 2006 में रिलीज हुई 'कृष्ण आयो नटखट नंदलाला' कार्टून मूवी ने बच्चों के दिल में अपनी जगह बना ली थी।

टीवी में आए 'जय श्री कृष्ण' सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया है। नटखट कृष्ण और उनकी मां यशोदा के साथ बाल गोपाल के साथियों के साथ ये धारावाहिक लोगों का काफी पसंद आया।


2012 में आई 'कृष्ण और कंस' एनिमेटेड फिल्म में कृष्णा और कंस के बीच हुए युद्ध और कृष्ण की महानता को दिखाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad