Advertisement

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 14 जिलों में 5-10% वीकली पॉजिटिविटी रेट, 33 दिन बाद 10 हजार से ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस के अचानक बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। देश में कोरोना संक्रमण...
कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 14 जिलों में 5-10% वीकली पॉजिटिविटी रेट, 33 दिन बाद 10 हजार से ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस के अचानक बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। देश में कोरोना संक्रमण के हालात को लेकर गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक प्रेस वार्ता कर जानकारियां दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 33 दिनों बाद देश में फिर से 10,000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। 90 प्रतिशत वयस्कों को कोरोना वायरस का पहला टीका दिया जा चुका है। इसके अलावा और भी कई जानकारियां साझा की जो इस प्रकार हैं। 

-पिछले 33 दिनों बाद देश में फिर से 10,000 से ज़्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। महाराष्ट्र और केरल में 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं।

-महाराष्ट्र में 9 दिसंबर के हफ़्ते में पॉजिटिविटी 0.76% थी, वो एक महीने में बढ़कर लगभग 2.59% हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी 1.61% केस पॉजिटिविटी अब बढ़कर लगभग 3.1% हो गई है।

-पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के 3,30,000 से ज़्यादा मामले और कुल 59 मौतें रिपोर्ट की गई हैं।

-दक्षिण अफ्रीका में मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से कमी दर्ज़ की जा रही है।

-भारत में लगभग 90% वयस्क आबादी को पहली खुराक के साथ कोरोना के खिलाफ टीका लगाया गया है।

-भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के 961 मामले हैं, जिनमें से 320 रोगी ठीक हो चुके हैं।

-मिजोरम के 6 जिलों, अरुणाचल प्रदेश के एक जिले, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित 8 जिलों में 10% से अधिक की साप्ताहिक सकारात्मकता दर नोट की जा रही है। 14 जिलों में साप्ताहिक मामले की सकारात्मकता दर 5-10% के बीच है।

-भारत में पिछले सप्ताह औसतन 8,000 से अधिक मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए। कुल मिलाकर मामले की सकारात्मकता दर 0.92% है। 26 दिसंबर के बाद से, देश में रोजाना 10,000 मामले सामने आ रहे हैं।

बता दें पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,154 नए मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, कोविड-19 मामलों में दैनिक वृद्धि लगभग 49 दिनों के बाद 13,000 का आंकड़ा पार कर गई, जिससे कुल मामलों की संख्या 3,48,22,040 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 82,402 हो गए। 268 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 4,80,860 पहुंच गई है। 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad