Advertisement

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 78 हजार के करीब, 7750 मौतें, 24 घंटों में 9985 मामले

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, अब कोरोना संक्रमितों की संख्या...
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 78 हजार के करीब, 7750 मौतें, 24 घंटों में 9985 मामले

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,76,779 हो गई है। जबकि 7,750 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,34,345 है। वहीं 1,34,669 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,985 मामले सामने आए हैं, 279 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल 2,76,583 है, जिनमें 1,33,632 सक्रिय मामले, 1,35,206 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित हो चुके मामले और 7,745 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में 1366 नए केस

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के कुल 1366 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस का आंकड़ा 30 हजार को पार कर चुका है। दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोज एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं। मंगलवार रात 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अब दिल्ली में कुल कोरोना केस की संख्या 31309 है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई और मरने वालों का आंकड़ा इसी के साथ 905 पहुंच गया। वहीं, 504 लोगों के ठीक हो जाने से कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 11861 हो गई है। अब दिल्ली में 18 हजार से अधिक एक्टिव मामले हैं।

राजस्थान में 9 मौतें

राजस्थान में आज कुल 369 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए साथ ही 9 मौतें और 211 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,245 हो गई जिनमें 255 मौतें और 8328 ठीक लोग शामिल हैं।

यूपी में और 18 ने दम तोड़ा

पिछले 24 घंटों में राज्य में 389 पॉजिटिव मामले सामने आए साथ ही 325 लोग डिस्चार्ज और 18 मौतें रिपोर्ट हुई।
राज्य में अभी तक कोरोना के कुल 11,335 मामले सामने आए जिसमें से 6,669 डिस्चार्ज और 301 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में और 120 लोगों ने गंवाई जान

महाराष्ट्र में 2259 कोरोना मामले और 120 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 90787 है जिसमें 42638 ठीक, 44849 सक्रिय मामले और 3289 मौतें शामिल हैं। वहीं मुंबई में 58 मौतें और 1015 नए COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50,878 हुई।

पश्चिम बंगाल में 372 नए केस
पश्चिम बंगाल में आज 372 अधिक कोरोना मामले दर्ज़ किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8985 है जिसमें 4950 सक्रिय मामले, 3620 डिस्चार्ज और 415 मौतें शामिल हैं।

हरियाणा में 355 नए मामले

आज हरियाणा में कोरोना के 355 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5209 हो गई है।

गुजरात में और 33 मौतें
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 470 नए मामले और गुजरात में 33 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 21,044 हुए जिनमें से 14,373 ठीक / डिस्चार्ज और 1313 मौतें शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर में अब तक 4346 केस

जम्मू और कश्मीर में अब तक कुल 4346 पॉजिटिव मामलों का पता चला है-जम्मू में 939 और कश्मीर में 3407। अब तक 48 मौतें हुईं- जम्मू में 5 और कश्मीर में 43। अब तक 1506 लोग ठीक हुए हैं-जम्मू में 241 और कश्मीर में 1265

तमिलनाडु में 1685 नए मामलों की पुष्टि

आज तमिलनाडु में 1685 कोविड19 मामले और 21 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 34914 है जिसमें 16279 सक्रिय मामले, 18325 डिस्चार्ज और 307 मौतें शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad