Advertisement

कृषि कानून के विरोध में किसान ने की आत्महत्या, लिखा-जान दे रहा हूं ताकि हल निकले

नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन एक महीने से अधिक...
कृषि कानून के विरोध में किसान ने की आत्महत्या, लिखा-जान दे रहा हूं ताकि हल निकले

नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन एक महीने से अधिक समय से चल रहा है। इस बीच तीन दर्जन से अधिक किसान ठंड और अन्य वजहों से अपनी जाने गंवा चुके हैं। शनिवार को गाजियाबाद में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने में शामिल एक किसान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।  रिपोर्ट के मुताबिक किसान ने धरनास्थल पर शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

मृत किसान का नाम कश्मीर सिंह यूपी के रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। किसान कश्मीर सिंह ने आत्महत्या से पहले एक कथित सूइसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक अपील भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि उनकी शहादत बेकार ना जाए।

 इससे पहले गाजीपुर सीमा पर शुक्रवार को एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। बागपत जिले के भगवानपुर नांगल गांव के निवासी मोहर सिंह (57) को धरनास्थल पर ही दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad