Advertisement

भारत में कोविड-19 के मामले 70 लाख के पार, 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 केस

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं। देश में संक्रमित लोगों की...
भारत में कोविड-19 के मामले 70 लाख के पार, 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 केस

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं। इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है। ठीक हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है।

बता दें कि भारत में संक्रमण के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 लाख हुए थे। इसके बाद ये 16 दिन में 30 लाख, फिर 13 और दिन बाद 40 लाख तथा 11 और दिन बाद 50 लाख के पार हो गए थे। मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गए।

देश में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से नीचे रही। आंकड़ों के मुताबिक, इस समय देश में 8,67,496 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.30 फीसदी है।

कोविड-19 की वजह से मृत्युदर 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 10 अक्टूबर तक 8,68,77,242 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 10,78,544 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad