Advertisement

देशभर में कोरोना से 8,323 संक्रमित, 280 की मौत, दिल्ली में 24 घंटे में 166 नए मामले, 5 ने गंवाई जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का आज 18वां दिन है, लेकिन संक्रमित...
देशभर में कोरोना से 8,323 संक्रमित, 280 की मौत, दिल्ली में 24 घंटे में 166 नए मामले, 5 ने गंवाई जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का आज 18वां दिन है, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। covid19.india.org के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस से 280 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8,323 है, जिसमें से एक्टिव केस अभी 7,147 हैं। ठीक अथवा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 8,96 है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 1035 नए मामले और 40 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मामले सामने आने के साथ देश में अब तक 7529 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। इसमें 6634 एक्टिव मामले हैं। वहीं 652 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 242 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 117 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना के मामले एक हजार के पार, अब तक 19 की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 1069 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 166 नए मा्मले सामने आए हैं और पांच की मौत हुई है। अब तक दिल्ली में 19 की मौत हो चुकी है।  जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1,023 है। वहीं, 188 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। ताजा मामलों में सबसे ज्यादा दक्षिणी दिल्ली में हैं जहां 26 लोग कोरोना की चपेट में हैं जबकि वीआईपी इलाके नई दिल्ली में भी पांच मामले हैं।

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और एमपी में

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौंत के मामले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 1,761 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 117नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हो गईं। वहीं, मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 451 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 39 है। इससे इतर गुजरात में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। जबकि राज्य में कुल 468 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

 यहां देखें राज्यवार कोविड-19 के आंकड़े 

राज्य

संक्रमित

मौत

आंध्र प्रदेश

405

06

अंडमान-निकोबार

11

0

अरुणाचल प्रदेश

01

0

असम

29

01

बिहार

61

01

चंडीगढ़

19

0

छत्तीसगढ़

18

0

दिल्ली

1069

19

गोवा

07

0

गुजरात

468

22

हरियाणा

179

02

हिमाचल प्रदेश

32

02

जम्मू-कश्मीर

224

04

झारखंड

17

01

कर्नाटक

215

06

केरल

374

03

लद्दाख

15

0

मध्य प्रदेश

451

39

महाराष्ट्र

1761

117

मणिपुर

02

0

मिजोरम

01

0

ओडिशा

50

01

पुडुचेरी

07

0

पंजाब

158

12

राजस्थान

678

03

तमिलनाडु

969

10

तेलंगाना

487

12

उत्तराखंड

35

0

उत्तर प्रदेश

452

05

पश्चिम बंगाल

126

05

 

देश में कुल मामले

 

8323

 

280

दुनियाभर में 1लाख से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस (COVID-19) से दुनियाभर में 1लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार 214 देशों में कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 163 देशों में मौत का मामला सामने आ गया है। मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा इटली में है। यहां अभी तक  18,849 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad