Advertisement

ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों के रूट मैप को पुलिस की मंजूरी, शांतिपूर्ण निकलेगी परेड

किसानों और पुलिस की बैठक खत्म हो गई है। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने बताया कि आज दिल्ली पुलिस के...
ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों के रूट मैप को पुलिस की मंजूरी, शांतिपूर्ण निकलेगी परेड

किसानों और पुलिस की बैठक खत्म हो गई है। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने बताया कि आज दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ एक छोटी बैठक हुई। हमें ट्रैक्टर रैली के लिए पुलिस से औपचारिक अनुमति मिल गई है, जैसा कि मैंने पहले बताया। किसान गणतंत्र परेड' 26 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से होगी।

योगेंद्र यादव ने लिखित मंज़ूरी मिलने की जानकारी देते हुए कहा कि हम दिल्ली नहीं दिल जीतने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिखित में मंज़ूरी के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने परेड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। उन्होने कहा कि जितने भी साथी अपनी ट्रोलियां लेकर बैठें है। मैं उनसे अपील करता हूं कि सिर्फ ट्रैक्टर दिल्ली के अंदर लेकर आएं, ट्रोलियां न लेकर आएं।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि किसानों के साथ सभी बिंदुओं पर बात हुई है। पूरे सम्मान के साथ ट्रैक्टर रैली की हमारी कोशिश है। ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी को लेकर पाकिस्तान से ट्विटर हैंडल चलाए जा रहे हैं। ऐसे 308 ट्विटर हैंडल की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली पर आज किसानों से अच्छा संवाद रहा। दिल्ली के तीन जगहों से ट्रैक्टर रैली की इजाजत है।. तीन बॉर्डर पर बैरिकेड हटाए जाएंगे. कुछ शर्तों के साथ ये इजाजत दी गई है। रैली में गड़बड़ी को लेकर भी इनपुट मिले हैं। कुछ पाकिस्तान के ट्विटर हैंडर पर हमारी नजरें हैं।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के हजारों किसान नवंबर के अंत से सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पिछले साल सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad