Advertisement

देश में 12,881 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, अब तक कुल तीन लाख 67 हजार केस

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के...
देश में 12,881 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, अब तक कुल तीन लाख 67 हजार केस

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए संक्रमित मरीजों की संख्या 12,881 हो गई है। हालांकि, Covid19india.org के मुताबिक, नए केसों की संख्या अब 13 हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि मरने वालों की संख्या में मंगलवार को भारी वृद्धि होने के बाद बुधवार को थोड़ी कम हो गई। बुधवार को 341 लोगों की इस महामारी से जान गई। Covid19india.org के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल केस 3,67,264 हो गई है। इनमें से 1,60,519 एक्टिव मामले हैं। जबकि 1,94,438 लोग स्वस्थ या डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 12,262 हो गई है।   

महाराष्ट्र में आंकड़ा 1,16,752 तक पहुंचा

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,307 नए मामले सामने आए हैं। नए केस के सामने आने के साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख 16 हजार 752 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस वायरस से 5,651 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिर्फ मुंबई में ही कोरोना वायरस के 1,359 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 61,501 हो गई है। वहीं, इस वायरस की वजह से 77 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3,242 हुई। वहीं, मुंबई के धारावी क्षेत्र में संक्रमण के कुल 2,089 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में केस 45 हजार के करीब

दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 44,688 हो चुके हैं। अब तक 1,837 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 16,500 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वाले की दर 4.11 प्रतिशत है, वहीं, रिकवरी रेट 36.92% है।

हरियाणा में 8,381 मामले

हरियाणा में कोरोना के कुल मामले 8,381 हो गए हैं। अब तक 3,770 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 118 लोगों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना के कुल केस 1,839 हुए। राज्य में ऐक्टिव केस 796 हैं और अब तक 10 की मौत हो गई। वहीं, उत्तराखंड की बात करें तो यहां कोरोना के कुल मामले 2,023 हुए है।

पश्चिम बंगाल में 415 नए केस, दस की मौत

राजस्थान में बुधवार सुबह कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं और 7 की मौत हुई है। आज 177 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में अभी कुल केस 13,216 हैं। अब तक 9,962 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 308 की मौत हो चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 415 नए केस सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल केस 11,909 हुए, अब तक 495 की मौत हुई है।

यूपी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15,181 पहुंचा

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 16,159 नमूने जांचे गए तो सबसे ज्यादा 591 मरीज भी सामने आए। वहीं 15,568 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15]181 पहुंच गया है। वहीं, इस खतरनाक वायरस ने एक दिन में सर्वाधिक 30 लोगों की जान भी ली। अब तक 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में बुधवार को 335 रोगी और स्वस्थ हुए। अभी तक 9,235 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यानी 61 फीसद रोगी ठीक हुए हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 5477 हो गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad