Advertisement

विकिपीडिया पर शरारत: केजरीवाल को 'केजरीबवाल', लोकपाल को 'जोकपाल' लिखा

दुनियाभर में किसी भी विषय पर जानकारी के लिए अगर हम किसी चीज पर निर्भर हैं तो वो है विकिपीडिया। लेकिन ये क्या, इस पर हुई शरारत के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के परिचय में न सिर्फ उनका नाम बल्कि मुख्यमंत्री की जगह मुर्खमंत्री कर दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनके बारे में इस पर काफी अनाप-शनाप भी लिखा गया था। हालांकि दिल्ली सीएम के विकिपीडिया पेज पर अब इस गलती को सुधार लिया गया है।
विकिपीडिया पर शरारत: केजरीवाल को 'केजरीबवाल', लोकपाल को 'जोकपाल' लिखा

दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में विकिपीडिया पेज पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इस पेज पर केजरीवाल के नाम में बदलाव करते हुए विकिपीडिया पर उनका नाम केजरीवाल की जगह 'केजरीबवाल' कर दिया गया था। यही नहीं, उनकी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' बताया गया था। साथ ही, उनके परिचय में उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ और दिल्ली की सरकार के मुर्खमंत्री के तौर पर बताया गया है।

इसके अलावा, केजरीवाल द्वारा पहले मुख्यमंत्रित्व काल में लोकपाल बिल न पारित कराने के मसले का भी मजाक उड़ाते हुए उसे जोकपाल बिल बताया गया है। उनके जीवन परिचय में लिखा गया है उनकी पार्टी ने फरवरी 2015 में भारी बहुमत हासिल किया, वो दोबारा दिल्ली के मुर्खमंत्री पद पर आसीन हुए। वहीं, विकिपीडिया पेज पर दी गई इस जानकारी को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि विकिपीडिया को लेकर कुछ नहीं करना है, तो वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि विकिपीडिया क्या कर रहा है इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

गौरतलब है कि विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती हैं। विकिपीडिया पेज को बदलना बहुत ही आसान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad