Advertisement

आज नजर आएगा 2018 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए खास बातें

इस 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी यानी बुधवार को दिखाई देगा। इस दिन चांद तीन रंगों में दिखाई देगा, ऐसा...
आज नजर आएगा 2018 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए खास बातें

इस 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी यानी बुधवार को दिखाई देगा। इस दिन चांद तीन रंगों में दिखाई देगा, ऐसा चांद 35 साल बाद होगा। यह इस साल का पहला ग्रहण है। यह भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तर पूर्वी रूस, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा।

31 जनवरी को ग्रहण का समय क्या है और यह कब खत्म होगा?

चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मंदिर के पट बंद रहते हैं। भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के प्रभाव वाले क्षेत्र में पृथ्वी 4:22 मिनट पर दाखिल होगी। दरअसल, इस दौरान पृथ्वी की एक आंशिक बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। आंशिक चंद्र ग्रहण  शाम 5:18 से शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 06:22 बजे से लेकर 07:38 बजे तक चलेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 08:41 पर खत्म होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad