Advertisement

ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक, कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते लिया फैसला

भारत ने ब्रिटेन जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी हैं। कोरोना का ब्रिटेन में नया स्ट्रेन...
ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक, कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते लिया फैसला

भारत ने ब्रिटेन जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी हैं। कोरोना का ब्रिटेन में नया स्ट्रेन आने के बाद भारत ने यह कदम उठाया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा गया कि ब्रिटेन में पैदा हुआ मौजूदा हालात को देखते हुए ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स को 31 दिसंबर 2020 के रात 11 बजकर 59 मिनट तक रोक लगाने का  फैसला किया है। फ्लाइट्स पर रोक आज रात 12 बजे से शुरू होगा। उससे पहले आने वाली फ्लाइट्स के हर पैंसेजर के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

इससे पहले फ्लाइट्स पर रोक लगाने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी।  केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट् पर रोक लगानी चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और यूके, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट्स तुरंत रोक करनी चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad