Advertisement

दक्षिण दिल्ली में किशोर की हत्या और दूसरे को घायल करने के आरोप में पांच किशोर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक किशोर की हत्या और दूसरे को घायल करने के आरोप में पांच किशोरों को गिरफ्तार किया है।...
दक्षिण दिल्ली में किशोर की हत्या और दूसरे को घायल करने के आरोप में पांच किशोर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक किशोर की हत्या और दूसरे को घायल करने के आरोप में पांच किशोरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम छह बजे संगम विहार के संडे बाजार रोड पर दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प का नतीजा है।

झड़प के दौरान दूसरे समूह के सदस्यों ने एक किशोर पर एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होने के बावजूद भागने में सफल रहा।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पावरिया ने कहा, "जांच के दौरान पता चला कि हत्या दो स्थानीय गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी। ये दोनों वयस्क इस्लाम और हरि किशन के नेतृत्व में थे।" उन्होंने बताया कि पीड़ित इस्लाम नामक एक स्थानीय अपराधी के साथी थे, जो इलाके में हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामलों में शामिल था। इस्लाम फिलहाल फरार है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार देर रात संगम विहार से पांच नाबालिगों को पकड़ा, जो कथित तौर पर हमले में शामिल थे। पावरिया ने बताया कि पकड़े गए नाबालिगों का संबंध हरि किशन नामक एक अन्य स्थानीय अपराधी से है, जो वर्तमान में हत्या के आरोप में जेल में बंद है। अधिकारी ने बताया कि दोनों गिरोह इलाके में वर्चस्व की होड़ में लगे हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से तीन चाकू बरामद किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad