Advertisement

एक युग का अंत: रतन टाटा पंच तत्व में विलीन, मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को मध्य मुंबई के श्मशान घाट पर...
एक युग का अंत: रतन टाटा पंच तत्व में विलीन, मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को मध्य मुंबई के श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुंबई पुलिस ने बंदूक की सलामी के साथ टाटा को श्रद्धांजलि दी। उद्योग जगत के दिग्गज के परिवार के सदस्य, जिनमें सौतेले भाई नोएल टाटा और टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जैसे शीर्ष अधिकारी शामिल थे, वर्ली स्थित श्मशान घाट पर मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उनके कैबिनेट सहयोगी पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

श्मशान घाट पर मौजूद एक पुजारी ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद, दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित दिवंगत उद्योगपति के बंगले पर तीन दिन और अनुष्ठान किए जाएंगे। पद्म विभूषण से सम्मानित टाटा (86) का बुधवार देर रात शहर के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad