Advertisement

तिहाड़ में कैदियों में ब्लेडबाजी,11 घायल

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच गुरुवार की रात हुई झड़प और ब्‍लेडबाजी में 11 कैदी घायल हो गए। इसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया।
तिहाड़ में कैदियों में ब्लेडबाजी,11 घायल

सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ के केंद्रीय कारागार में गुरुवार रात किसी बात को लेकर कैदियों के बीच आपस में झड़प हो गई। दो गुटों में ये कैदी आपस में भिड़ गए और मारपीट की। इस दौरान कैदियों ने एक-दूसरे पर ब्‍लेड से हमला किया। जिसमें 11 कैदी घायल हो गए हैं। घायल कैदियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी दी कि बीती रात कुछ कैदियों को जेल नंबर-3 के कसूरी वार्ड में रखा गया था। कसूरी वार्ड में उस कैदी को रखा जाता है जो कोई कसूर यानी गलती करते हैं। रात करीब 2 बजे ये कैदी बाहर आने के लिए शोर-शराबा करने लगे जिसके बाद उन्होंने आपस में ही मारपीट शुरू कर दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad