Advertisement

'आप' विधायक आतिशी के बाद अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सत्येंद्र जैन की कोरोना...
'आप' विधायक आतिशी के बाद अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सत्येंद्र जैन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मंगलवार की सुबह उनका कोरोना टेस्ट किया गया था और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद दूसरी बार उनका कोरोना टेस्ट हुआ और वह पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया था। बता दें कि सत्येंद्र जैन दूसरे 'आप' नेता हैं जिनकी कोविड-19 रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। 

इससे पहले आज ही आम आदमी पार्टी (आप) की कालका जी विधानसभा से विधायक आतिशी कोरोनावायरस के चपेट में आ गई हैं। बुधवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आई है। उन्होंने खुद को घर में क्वारेंटाइन कर लिया है। उनके पार्टी के सहयोगियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है। आतिशी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सूत्रों के मुताबिक, 16 जून यानी मंगलवार को आतिशी का कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज यानी 17 जून को पॉजिटिव आई है। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारेंटाइन कर लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

आतिशी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उम्मीद है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी। वहीं, ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट कर आतिशी के कोरोना से शीघ्र स्वस्थ होने की बात कही है।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने वाले सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी की चौथे विधायक हैं। इससे पहले आतिशी, करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा 44,688 हुआ

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से मौत का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 93 लोगों की जान गई जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा अब बढ़कर 44,688 हो गया। बीते 24 घंटे में 520 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 16,500 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad