Advertisement

कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल बोले- राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोलती है BJP

कांग्रेस गुरुवार को पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी...
कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल बोले- राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोलती है BJP

कांग्रेस गुरुवार को पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी हेडक्वाटर पहुंचे, जहां उन्होंने सलामी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ये स्थापना दिवस पार्टी के लिए इसलिए खास है क्योंकि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल ने पहली बार झंडा फहराया है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति के लिए झूठ बोलती है और इसी वजह से भीम राव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान आज खतरे में हैं। राहुल ने कहा कि ये कांग्रेस का दायित्व है कि वे संविधान की रक्षा करें।

राहुल ने कहा, अंबेडकर का दिया संविधान आज खतरे में है। हमारा संविधान, जोकि हमारे देश की नींव है वो आज खतरे में है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता इसे लेकर सीधे बयान दे रहे हैं। संविधान पर चोरी-छिपे पीछे से हमला किया जा रहा है। ये हमारी, कांग्रेस पार्टी और हर एक भारतीय ड्यूटी है कि हम अपने संविधान की रक्षा करें।

राहुल ने आगे कहा, आज हमारे देश के साथ धोखा हो रहा है। बीजेपी राजनीतिक फायदों के लिए झूठ बोलती है और हमारे उसके बीच में यहीं फर्क है। हम भले ही अच्छा न कर पाएं हो, हम भले ही हार जाएं, लेकिन हम सच का साथ नहीं छोड़ेंगे।

 

 



उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस के इतिहास को देखा जाए तो 43 साल तक नेहरू-गांधी परिवार के लोग पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं देश की सत्ता पर कांग्रेस का दबदबा कायम रहा है, देश की आजादी के 70 सालों में 52 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad