Advertisement

पहले दिन 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को लगी कॉविड वैक्सीन, साइड इफेक्ट की खबर नहीं

देशभर में शनिवार को कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले दिन 1 लाख 91...
पहले दिन 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को लगी कॉविड वैक्सीन, साइड इफेक्ट की खबर नहीं

देशभर में शनिवार को कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले दिन 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वैक्सीन लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया। पहले चरण में अग्रिम मोर्चों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 3351 सेंटर्स पर सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई गई.। कोविशील्ड सभी राज्यों को दी गई और कोवैक्सीन 12 राज्यों को दी गई। पहले दिन टीकाकरण में 16 हजार 755 वैक्सीनेटर्स शामिल हुए। दिल्ली में 3,403 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने बताया कि बिहार में 16401, आंध्र प्रदेश में 16963, यूपी में 15975, गुजरात में 8557, असम में 2721 और पंजाब में 1200 लोगों को वैक्सीन दी गई। छत्तीसगढ़ में 4985, हरियाणा में 4656, हिमाचल प्रदेश में 1408, जम्मू-कश्मीर में 1954 और झारखंड में 2897 लोगों को टीका लगाया गया। कर्नाटक में 12637, मध्य प्रदेश में 6739, महाराष्ट्र में 15727, राजस्थान में 9279 और ओडिशा में 8675 लोगों को वैक्सीन दी गई।.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ें। मेडिकल वैक्सीन के साथ सोशल वैक्सीन भी बहुत ज़रूरी है। दुष्प्रचार से प्रभावित नहीं होना है। टीकाकरण के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्यों से मिला फीडबैक उत्साहवर्धक रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, भाजपा सांसद महेश शर्मा और पश्चिम बंगाल के मंत्री निर्मल माजी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad