Advertisement

जब सलमान की सजा पर उड़ी अफवाह, ट्विटर वालों ने लिए मजे

काला हिरन के शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दोषी माना है। उन्हें 5 साल की...
जब सलमान की सजा पर उड़ी अफवाह, ट्विटर वालों ने लिए मजे

काला हिरन के शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को दोषी माना है। उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार जुर्माने की सजा मिली है।

लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया और न्यूज चैनल की मेहरबानी से उन्हें 2 साल की सजा मिलने की अफवाह उड़ गई।

टीवी चैनल से लेकर वेबसाइटों ने इसे प्रमुखता से चलाया। यहां तक कहा गया कि दो साल की सजा का ऐलान हुआ है और उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई है।

इस अफवाह के सामने आने के बाद सरकारी वकील भवानी सिंह ने इसका खंडन किया। हालांकि, जल्दबाजी में इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए। ट्विटर पर लोगों ने हर तरह के रिएक्शन दिए। किसी ने न्यायपालिका को सराहा तो किसी ने इस मामले को 20 साल तक चलने को लेकर मजे लिए।

इस मामले की सुनवाई लगभग 20 सालों से चल रही है। जज देव कुमार खत्री ने 28 मार्च को इस केस में सारी दलीलों को सुन कर फैसले को सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट में अभी भी सजा के ऐलान पर बहस जारी है।

सलमान पर 2 अक्टूबर 1988 में दो काले हिरनों का शिकार करने का आरोप था। उस समय सलमान फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग करने के लिए जोधपुर गए हुए थे। उस समय उनके साथ्‍ा रहे सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू समेत 6 अन्य आरोपी दोष मुक्त करार दिए गए हैं।

ट्विटर वाले इस अफवाह पर मजे भी लेने लगे। जैसे ही कोर्ट ने सलमान को दोषी करार दिया वैसे ही ट्वीट की झड़ियां लगनी शुरू हो गईं। देखिए, ट्विटर पर क्या रहे लोगों के रिएक्शन-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad