Advertisement

मारपीट मामले में गायक मीका गिरफ्तार और छूट भी गए

शो के दौरान एक डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मारने के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने गायक मीका सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलि उन्‍हें गिरफ्तार कर इंद्रपुरी थाने ले गई, जहां से उन्‍हें 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।
मारपीट मामले में गायक मीका गिरफ्तार और छूट भी गए

एक प्रशंसक से मारमीट के पुराने में मामले में गायक मीका सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में उन्‍हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर इंद्रपु‍री थाने ले गई है। श्रीकांत सिन्‍हा नाम के एक डॉक्‍टर ने मीका सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया था। एक शो के दौरान मंच पर किसी बात को लेकर मीका सिंह की उनसे कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद मीका सिंह ने उन्‍हें थप्‍पड़ जड़ दिया था। मीका के खिलाफ धारा 323, 326 और 327 के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 
यह घटना अप्रैल महीने की है। मीका के एक व्‍यक्ति को थप्‍पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।  हालांकि, अपनी तरफ से सफाई देते हुए गायक मीका सिंह ने कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि डॉक्टर शराब के नशे में था और उनकी बात नहीं सुन रहा था। डॉक्टर मना करने के बावजूद महिलाओं के साथ आकर नाच रहा था। मीका ने अपने बाउंसरों से भीड़ में से डॉक्टर को बुलाकर और तमाचा जड़ दिया था। इस मामले में इंद्रलोकपुरी पुलिस थाने में मीका के खिलाफ चोट पहुंचाने और अनुचित रूप से संयम खोने का मामला दर्ज किया गया था। 
 
उधर, मीका सिंह के वकील संजय भटनागर ने दावा किया है कि मीका को गिरफ्तार नहीं बल्कि पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में मीका के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले डॉक्‍टर के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। मीका के वकीलों का कहना है कि शो के दौरान वह डॉक्‍टर महिलाओं को परेशान कर रहा था। 
 
 
मीका द्वारा डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मारने का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका है। 
 
 
 
 
 
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad