Advertisement

पंचम फॉर एवर

ऐसा कौन संगीत प्रेमी है, जिसे पंचम के गीत पसंद न हों। अपने गीतों से बॉलीवुड में सबको दीवाना बनाने वाले राहुल देव बर्मन यानी पंचम दा का आज जन्मदिन है। वैसे तो वह कोलकाता (तब कलकत्ता) में जन्में थे लेकिन अपनी धुनों से उन्होंने पूरे जमाने को अपना बना लिया।
पंचम फॉर एवर

आज भी पंचम के गीत नई पीढ़ी को वैसे ही लुभाते हैं जैसे बीते जमाने के लोगों को लुभाते थे। पंचम अपने सिंथेसाइजर पर गाने कंपोज करना पसंद करते थे। उनके कंपोज किए कुछ गाने आज भी गुनगुनाने या थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं।

पंचम के कुछ लाजवाब गीत

अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माए मंजिल के गीत रिमझिम गिरे सावन को आज भी बारिश के सबसे अच्छे गानों में से एक समझा जाता है।

यादों की बारत का गाना चुरा लिया है तुमने जो दिल को गाना न जाने कितनी प्यार करने वालों ने सुना होगा।

 

महबूबा की धुन पर कई लोग नाचे होंगे और शोले का यह गाना कल्ट गाना बन गया।

 

मस्ती भरे गीतों से अलग गुलजार के बोल पर पंचम ने सुकून से भरा संगीत रचा, तेरे बिना जिंदगी से कोई

 

मस्ती भरी धुन पंचम की पहचान थीं। इसमें वह कभी-कभी वह कशिश के धागे पिरो दिया करते थे। अनामिका फिल्म का बाहों में चले आओ गाना इसी का उदाहरण है

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad