Advertisement

जय गंगाजल में दृढ़ प्रियंका

प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल में अजय देवगन ने रंग जमा दिया था। अब इसी गंगाजल का दूसरा भाग बन कर तैयार है। फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है जिसमें आंखों में आंसू और भिंचे हुए जबड़े के साथ पुलिस की वर्दी में प्रियंका चोपड़ा दिख रही है। प्रियंका पहली नजर में एक ताकतवर और मजबूत छवि वाली आईपीएस अधिकारी लग रही हैं।
जय गंगाजल में दृढ़ प्रियंका

प्रकाश झा की 2003 में अजय देवगन अभिनीत गंगाजल के सीक्वेल में इस बार एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो अपने जिले में कुछ शक्तिशाली और प्रभावशाली पुरूषों से मुकाबला करती है। पोस्टर पर फिल्म की टैगलाइन है - द एंड गेम।

प्रियंका ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया और फिल्म में उन्हें लेने के लिए झा का शुक्रिया भी अदा किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad