Advertisement

सोना 5 साल में सबसे सस्‍ता, भाव 25 हजार के नीचे

अनुमान है कि सोने की कीमत अभी और गिरेगी। अगले तीन महीने में 24,000 रुपये तक लुढ़क सकता है सोना।
सोना 5 साल में सबसे सस्‍ता, भाव 25 हजार के नीचे

सोने के दाम में पिछले पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 25 हजार रुपए के नीचे आ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के चलते सोने के भाव गिरे हैं। एमसीएक्स में सोने की कीमत 24,974 रुपए तक आ गई। इससे पहले 2010 में सोने की कीमत में ऐसी गिरावट देखी गई थी। 

 

क्यों सस्ता हो रहा सोना

विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोने की कीमत अभी और गिर सकती हैं। अगले तीन महीने में ये 24,000 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा, अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा। डॉलर के मजबूत होने से सोने के दाम में गिरावट बढ़ी है। इसलिए गोल्ड के शेयर बेचे जा रहे हैं। भारत में सोने की खरीद पैसा सुरक्षित करने के उद्देश्य से होती है। अभी शेयर बाजार तेजी पर है। लोग शेयर बाजार में ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad