Advertisement

तेल की कीमतों में फिर इजाफा, मुंबई में 90 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम

देश में करीब पिछले एक महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। शनिवार को एक बार फिर...
तेल की कीमतों में फिर इजाफा, मुंबई में 90 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम

देश में करीब पिछले एक महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। शनिवार को एक बार फिर दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल के दाम 81.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

वहीं, डीजल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा हुआ और इसके बाद डीजल 73.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यह अब तक का रिकॉर्ड रेट है।

शुक्रवार को ये थी तेल की कीमत

शुक्रवार को राजधानी दिल्‍ली समेत अन्‍य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.28 लीटर प्रति लीटर पर पहुंच गया था। वहीं डीजल में भी 22 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे डीजल के दाम शुक्रवार को बढ़कर 73.30 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।

तेल की कीमतों के बढ़ने की ये है वजह

एक महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इसका कारण कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना और भारतीय मुद्रा रुपए में डॉलर के मुकाबले गिरावट आना है। डॉलर की तुलना में रुपया के गिरने से तेल का आयात महंगा होता है, जो डॉलर में किया जाता है। कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 79 डॉलर प्रति बैरल (1 बैरल में 159 लीटर) है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad