Advertisement

नेपाल में बस नदी में गिरी, 30 की मौत

नेपाल में एक बस के नदी में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। बस रौतहट जिले के मुख्यालय गौर से पोखरा जा रही थी। विन्ध्यवासिनी ट्रैवेल्स की बस चितवन जिला के चंडीभंज्यांङ नामक स्थान पर त्रिशुली नदी में एक सौ फीट नीचे गिर गयी। जिसमें सवार 45 यात्रियों में से 30 यात्रियों की मृत्यु हो गयी। एक दर्जन यात्री घायल हैं।
नेपाल में बस नदी में गिरी, 30 की मौत

 

हादसा गुरुवार देर रात का है। मृतकों में कोई भारतीय है या नहीं, इसकी सूचना नहीं मिल सकी है। 21 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें से 11 की पहचान की गयी है। घटना स्थल पर कैम्प कर रहे मध्यमांचल के डीआई जी पशुपति उपाध्याय ने बताया कि नदी से शव निकालने का कार्य जारी है।

मरने वालो में से अब तक 21 लोगो में से 11 लोगों की पहचान रौतहट निवासी के रूप में हुई है। घायलों का उपचार चितवन अस्पताल में किया जा रहा है। शेष यात्रियों की पहचान की जा रही है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad