Advertisement

सऊदी अरब में महिलाएं चला सकेंगी कार, 60 साल बाद मिली ड्राइविंग की आजादी

सऊदी अरब की महिलाओं के लिए आज (रविवार) का दिन ऐतिहासिक दिन है। इस दिन से यहां की महिलाओं को आधिकारिक तौर...
सऊदी अरब में महिलाएं चला सकेंगी कार, 60 साल बाद मिली ड्राइविंग की आजादी

सऊदी अरब की महिलाओं के लिए आज (रविवार) का दिन ऐतिहासिक दिन है। इस दिन से यहां की महिलाओं को आधिकारिक तौर पर सड़कों पर ड्राइविंग करने की अनुमति मिल गई है। सऊदी अरब दुनिया का एकलौता देश था जहां महिलाएं ड्राइव नहीं कर सकती थीं। लेकिन इस नए कदम के साथ सऊदी अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया है।

सऊदी अरब में 60 सालों से ज्यादा समय से महिलाएं केवल यात्री सीट पर ही बैठती थीं उन्हें गाड़ी चलाने की आजादी नहीं थी। उनके गाड़ी चलाने पर रोक हटने से देश में महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी उतार सकेंगी।

सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी। यह निर्णय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके। सलमान ने जून 2018 तक इस आदेश को लागू करने की बात कही थी। सऊदी ने इस महीने की शुरूआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था।

(समाचार एजेंसी एएनआई से इनपुट)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad