Advertisement

ब्रिक्स बैंक का मुख्यालय शंघाई में होगा

भारत और ब्रिक्स समूह के अन्य देशों द्वारा स्थापित किए गए नव विकास बैंक (एनडीबी) ने शनिवार को शंघाई में चीन सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत इस बैंक मुख्यालय शंघाई में रखा जाएगा। इस तरह इस इस बैंक को एक कानूनी पता मिल गया है। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती केवी कामत एनडीबी के पहले प्रमुख बनाए गए हैं।
ब्रिक्स बैंक का मुख्यालय शंघाई में होगा

समझौते पर यहां एक विशेष समारोह में चीन की ओर से विदेशी मंत्री वांग ई और बैंक की ओर से कामथ ने हस्ताक्षर किए। जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की बैठक के दौरान अलग से हुए समारोह में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, चीन में भारत के राजदूत विजय गोखले और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्टीन लैगार्द भी उपस्थित थीं।

बैंक ने शंघाई नगरपालिका के साथ एक अलग समझौता किया है। इसके बाद यह बैंक चीन की भूमि से अपना कारोबार करने को बाकायदा अधिकृत कर दिया गया है। कामत ने हस्ताक्षर समारोह को इस नए बैंक की यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह आने वाले समय में एक प्रतिष्ठित संस्थान होगा।

इस बैंक के संस्थापकों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसके सदस्य देशों की ओर से आई 50 अरब डॉलर की चुकता पूंजी से पिछले साल से काम शुरू कर दिया है। इसमें प्रत्येक देश का बराबर बराबर योगदान किया है। ब्रिक्स देश शुरू में एक अरब डालर का अंशदान कर चुके हैं। कामथ ने कहा है कि यह बैंक इस साल अप्रैल से कर्ज देना शुरू कर देगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad