Advertisement

संयुक्त राष्ट्र की निगाह में है पचौरी केस

संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि विश्व निकाय जलवायु परिवर्तन पर अपनी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पचौरी के खिलाफ आरोपों से अवगत है और इस साल के अंत में नए प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र की निगाह में है पचौरी केस

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पचौरी के खिलाफ आरोपों की संयुक्त राष्ट्र द्वारा जांच किए जाने की संभावना से इनकार किया और कहा कि उनकी जगह नियुक्ति करना संयुक्त राष्ट्र महासचिव का काम नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या जांच की जाएगी, दुजारिक ने कल यहां संवाददाताओं से कहा, हम आरोपों से अवगत हैं, जो पचौरी के संगठन, खुद के थिंक टैंक से संबंधित हैं जो संयुक्त राष्ट्र से संबंधित नहीं है, जो संयुक्त राष्ट्र की संस्था नहीं है।

पचौरी ने अपने थिंक टैंक टेरी की एक महिला कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद 24 फरवरी को जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

दुजारिक ने कहा, मेरे हिसाब से आरोपों की भारतीय अधिकारियों द्वारा गहन जांच की जा रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या महासचिव ने नया जलवायु प्रमुख नियुक्त करने का कोई फैसला किया है, दुजारिक ने कहा कि आइपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त करने का काम संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad