Advertisement

फोर्ब्स लिस्ट में बिल गेट्स को पछाड़कर जेफ बेजोस बने सबसे अमीर, अंबानी 19वें नंबर पर

फोर्ब्स की हर साल जारी होने वाली अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे...
फोर्ब्स लिस्ट में बिल गेट्स को पछाड़कर जेफ बेजोस बने सबसे अमीर, अंबानी 19वें नंबर पर

फोर्ब्स की हर साल जारी होने वाली अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़कर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस पहले क्रम पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 112 अरब डॉलर (लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही वे 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं। इस लिस्ट में दुनियाभर के 2 हजार 208 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इनमें 119 भारतीय हैं।

इस सूची में मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर (लगभग 2.61 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर हैं।

विश्व के पांच सबसे अमीर

1.जेफ बेजोस

112 अरब डॉलर

2.बिल गेट्स

90 अरब डॉलर

3.वॉरेन बफे

84 अरब डॉलर

4.बर्नार्ड अर्नाल्ट

72 अरब डॉलर

5.मार्क जुकरबर्ग

71 अरब डॉलर

विश्व की सबसे अमीर महिला की बात करें तो अमेरिकी रिटेल चेन वालमार्ट की एलिस वाल्टन 16वें स्थान के साथ पहली महिला हैं।

पांच सबसे अमीर भारतीय

अरबपति/ रैंक

संपत्ति

मुकेश अंबानी (19)

40.1 अरब डॉलर

अजीज प्रेमजी(58)

18.8 अरब डॉलर

लक्ष्मी निवास मित्तल(62)

18.5 अरब डॉलर

शिव नडार(98)

14.6 अरब डॉलर

दिलीप सांघवी(115)

12.8 अरब डॉलर

अमेरिकी राष्ट्रपति और व्यवसायी डोनाल्ड ट्रम्प इस सूची में 200 पायदान नीचे आ गए हैं। उनकी दौलत 3.1 अरब डॉलर है। वे 766वें क्रम पर हैं। पिछले साल से उनकी दौलत में 40 करोड़ डॉलर की कमी आई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad