Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के चार अहम संगठनों में चुना गया भारत

भारत ने चुनाव जीतने का अपना प्रभावशाली रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए आर्थिक एवं सामाजिक मामलों की संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के चार अनुषांगिक निकायों में चुनावों में जीत हासिल की है।
संयुक्त राष्ट्र के चार अहम संगठनों में चुना गया भारत

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की समन्वय एवं प्रबंधन बैठक के दौरान बुधवार को उसके अनुषांगिक निकायों में मौखिक मतदान के जरिए चुना गया है। भारत ने यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित चुनावों में अपनी शत-प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

भारत को 13 अन्य राष्ट्रो के साथ संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल कोष (यूनिसेफ) में जनवरी 2016 से तीन वर्ष के लिए चुना गया है। इसके अलावा भारत को 2016-2018 के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी फिर से चुना गया है। भारत के साथ पांच अन्य देशों को इस बोर्ड में चुना गया है।

भारत को जनवरी 2016 से तीन वर्ष के लिए अपराध रोकथाम एवं आपराधिक न्याय आयोग (सीसीपीसीजे) में चुना गया है। भारत के अलावा ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्वीडन एवं संयुक्त राष्ट्र समेत 19 अन्य देशों को सीसीपीसीजे में चुना गया है।

भारत को 2016-2019 में संयुक्त राष्ट्र परिवास की संचालन परिषद में फिर से चुना गया है। परिषद में कुल 14 सदस्यों को चार वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है। यह कार्यकाल जनवरी 2016 में शुरू होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad