Advertisement

कैम्ब्रिज एनालिटिका संबंधी जानकारी साझा करेगा फेसबुक

फेसबुक यूजर्स को सोमवार से उनके डाटा लीक होने से संबं‌‌धित जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कैम्ब्रिज...
कैम्ब्रिज एनालिटिका संबंधी जानकारी साझा करेगा फेसबुक

फेसबुक यूजर्स को सोमवार से उनके डाटा लीक होने से संबं‌‌धित जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार से करीब 8.7 करोड़ यूजर्स, जिनका डाटा संभवत: कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया गया होगा उन्हें एक विस्तृत संदेश और न्यूज फीड मुहैया कराई जाएगी।

फेसबुक का कहना है कि डेटा लीक मामले के उसके अधिकतर यूजर ( सात करोड़ ) अमेरिका में हैं हालांकि फिलीपींस, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में भी दस - दस लाख से अधिक यूजर हैं।

इसके साथ ही सभी 2.2 अरब फेसबुक यूजर्स को ‘ प्रोटेक्टिंग योर इनफोर्मेशन ’ नामक एक नोटिस एक लिंक के साथ मिलेगा, जिससे वे कौन-सी एेप का इस्तेमाल करते हैं और उन एेप पर उन्होंने क्या जानकारी साझा की है उसकी जानकारी मिलेगी।

अगर वे चाहें तो अलग-अलग एेप को बंद कर सकते हैं या तीसरे पक्ष के दखल को पूरी तरह रोकने के लिए उसे पूरी तरह बंद कर सकते हैं ताकि उनसे जुड़ी किसी जानकारी पर किसी और की पहुंच संभव न हो पाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad